मोतिहारी के मेले में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक के पेट में घोंपा चाकू, मचा हड़कंप

सुगौली के महादेवा स्थान के समीप मेले में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. पेट में चाकू लगने से मंटू कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मोतिहारी क्राइम: सुगौली थाना क्षेत्र के महादेवा स्थान के समीप बुधवार को लगे मेले में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी. इस दौरान एक युवक के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान छंगराहा गांव निवासी वार्ड नंबर पांच के मंटू कुमार झा के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बहस के बाद हिंसक हुआ विवाद

घायल मंटू कुमार झा ने पुलिस को बताया कि मेले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान आरोप है कि धर्मपुर गांव निवासी रवि किशन साह ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू पेट में लगने से मंटू गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों की जानकारी जुटायी.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सुगौली पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर लिखित आवेदन प्राप्त कर लिया है. इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित रवि किशन साह की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढे़ं:

बगहा में गंडक का कहर: 109 घर नदी में समाए, अब लोग खुद तोड़ रहे अपना आशियाना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >