Motihari: टिफिन के दौरान बेंच से गिरकर छात्रा घायल, स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

नरकटिया मध्य विद्यालय में टिफिन के दौरान खेलते हुए एक 10 वर्षीया छात्रा के चोटिल होने से स्कूल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. छात्रा के परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Motihari News: छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया मध्य विद्यालय में शुक्रवार को 10 वर्षीया छात्रा शिवानी कुमारी चोटिल हो गई. बताया गया कि छात्रा के माथे में चोट लगी है. घटना टिफिन अवधि के दौरान हुई, जब संबंधित कक्षा में शिक्षक मौजूद नहीं थे. छात्रा के घायल होने के बाद विद्यालय में बच्चों की निगरानी और कक्षा में शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Chauradano News: टिफिन के दौरान बेंच से गिरकर छात्रा चोटिल

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के अनुसार टिफिन अवधि में कुछ बच्चे कक्षा में आपस में खेल रहे थे. इसी दौरान खेलने के क्रम में शिवानी कुमारी गिर गई, जिससे उसके माथे में चोट लग गई.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना के बाद छात्रा का उपचार उनके द्वारा कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.

कक्षा में शिक्षक की मौजूदगी नहीं होने पर सवाल

घटना के दौरान संबंधित कक्षा में शिक्षक मौजूद नहीं होने की बात सामने आने के बाद विद्यालय की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह है कि टिफिन अवधि में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी किस शिक्षक या कर्मी के पास थी.

विद्यालय में बच्चों के बीच खेलते समय छात्रा के घायल होने की घटना ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा छेड़ दी है.

नाना ने शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रा के नाना हरे राम पांडेय, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्य बताए जाते हैं, फिलहाल घर से बाहर हैं. उन्होंने फोन पर शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान शिक्षक अक्सर कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाने और आपस में बातचीत करने में व्यस्त रहते हैं.

उनका आरोप है कि शिक्षक कक्षाओं में जाकर बच्चों की निगरानी पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते. इसी दौरान किसी बच्चे के धक्का देने से उनकी नतनी बेंच से नीचे गिर गई और घायल हो गई.

प्रधानाध्यापक ने बताया टिफिन अवधि में हुई घटना

प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि घटना टिफिन अवधि की है. उस समय कक्षा में शिक्षक नहीं थे और बच्चे आपस में खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि छात्रा के गिरने के बाद तत्काल उपचार कराया गया और उसे घर भेज दिया गया.

निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद टिफिन अवधि में बच्चों की निगरानी, कक्षा में शिक्षकों की मौजूदगी और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्कूल प्रबंधन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >