मोतिहारी मरीन ड्राइव पर बेलगाम रफ्तार से नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने स्पीड ब्रेकर लगाने का दिया निर्देश

मोतिहारी मरीन ड्राइव पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे.

Motihari Marine Drive: शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मोतीझील मरीन ड्राइव पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ सुमन यादव ने मरीन ड्राइव से होकर गुजरने वाली सड़कों पर जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश आरसीडी (RCD) के कार्यपालक अभियंता को दिया है. प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

दुर्घटनाओं की लगातार मिल रही थी शिकायत

डीएम ने कहा कि मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इसे देखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हादसों की संख्या कम हो सके.

पांच महीने में 213 सड़क हादसे, 176 लोगों की मौत

पूर्वी चंपारण में सड़क हादसों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी से 31 मई 2026 के बीच जिले में 213 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 176 लोगों की मौत हुई, जबकि 98 लोग घायल हुए. इन आंकड़ों के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू करने का फैसला लिया है.

हॉटस्पॉट पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था

डीएम के निर्देश के अनुसार, दुर्घटना संभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों में रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरे और ब्लिंकिंग लाइटें लगाई जाएंगी. इसके साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं को सतर्क करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे.

एक सप्ताह में देना होगा सड़क फिटनेस सर्टिफिकेट

डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों का सर्वे कर फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएं. इससे खराब और जोखिम वाली सड़कों की पहचान कर समय रहते आवश्यक सुधार कार्य किए जा सकेंगे.

यह भी पढे़ं: Kotwa News: जमीन के दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक मिलेगा मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >