पिछले साल नदी में समा गई थी सड़क, अब फिर उसी जगह कटाव तेज; जटवा-जनेरवा का संपर्क टूटने का डर

बंजरिया में सिकरहना नदी के कटाव से जटवा-जनेरवा मार्ग पर संकट गहराया। एसडीओ अरुण कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षात्मक कार्य के निर्देश दिए।

Banjaria News: जटवा से जनेरवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सिकरहना नदी का कटाव एक बार फिर गंभीर होता जा रहा है. शुक्रवार को सदर एसडीओ अरुण कुमार खुद कटाव स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. खतरे को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही सीओ कृष्ण प्रताप सिंह को सुरक्षात्मक उपाय शुरू कराने के निर्देश दिए.

इस सड़क पर खतरा नया नहीं है. वर्ष 2025 में इसी जगह नदी के तेज कटाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था. करीब एक सप्ताह तक ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा था.

फिर उसी जगह बढ़ रहा कटाव

बरसात के बीच इस साल भी सिकरहना नदी का रुख देखकर आसपास के ग्रामीण चिंतित हैं. स्थानीय लोगों को डर है कि कटाव जारी रहा तो जटवा-जनेरवा मुख्य मार्ग एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो सकता है.

यह सड़क स्थानीय लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है. ऐसे में सड़क को नुकसान पहुंचने पर एक बार फिर ग्रामीणों के सामने संपर्क और आवाजाही की समस्या खड़ी हो सकती है.

SDO ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति

शुक्रवार को सदर एसडीओ अरुण कुमार ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सीओ कृष्ण प्रताप सिंह को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

एसडीओ ने कटाव रोकने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि सड़क को और नुकसान से बचाया जा सके और किसी बड़ी अनहोनी की स्थिति पैदा न हो.

पिछले साल एक सप्ताह तक बाधित रहा था आवागमन

वर्ष 2025 में सिकरहना नदी ने इसी स्थान पर तेज कटाव किया था. नदी की धारा में सड़क का बड़ा हिस्सा समा जाने के बाद करीब एक सप्ताह तक इस मार्ग पर ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार समय रहते कटाव निरोधी काम नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान मुख्य सड़क फिर ध्वस्त हो सकती है. इसी आशंका को देखते हुए ग्रामीण जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, समाजसेवी दीपू चौरसिया, मुन्ना सिंह, शब्बीर आलम समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे. फिलहाल प्रशासन ने कटाव रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajnikhil banjriya

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >