सड़क हादसे में शिवहर के युवक की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र के मंगनी चौक के समीप बाइक एक्सीडेंट में 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी

पताही (पूचं). थाना क्षेत्र के मंगनी चौक के समीप बाइक एक्सीडेंट में 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक शिवहर जिले के अम्बा कला गांव का मनीष कुमार है, जबकि घायल युवक सीतामढ़ी जिले के तरियानी छपरा के सांवली गांव का चंदन राम है. बताया जाता है कि घायल चंदन का मृत युवक साला है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से बख़री की तरफ से आकर पदुमके के रास्ते अपने घर अम्बा कला जा रहे थे. इसी दौरान पदुमकेर पथ में चबूतरा के समीप साइड लेने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक चला रहा मनीष की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया. थानाध्यक्ष कैलास कुमार ने बताया कि बाइक एक्सीडेंट में मृत युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >