मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कुमार (तलवारबाज) का चयन अंडरा-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता के लिए हुआ है.इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवम भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और राज्य का मान बढ़ाएंगे.उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है. भारतीय तलवारबाजी संघ ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है. शिवम ने पहली बार राष्ट्रीय कांस्य पदक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा में हासिल की थी. तत्पश्चात उसी वर्ष सीनियर आयु वर्ग में भी फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया. इसके अलावा वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में फॉयल एकल स्पर्धा रजत एवं फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल की. नेशनल गेम्स में किया था कमाल पिछले साल भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा उत्तराखण्ड में आयोजित नेशनल गेम्स में तलवारबाजी के फॉयल टीम स्पर्धा में शानदार सफलता हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. जिसके आधार पर शिवम कुमार को बिहार सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत समाहरणालय सीतामढ़ी में नौकरी दी. वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी संघ के द्वारा थाईलैंड में आयोजित एफ आई ई फॉयल वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शिवम कुमार पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखण्ड के हेमतपुर टिकुलिया निवासी मृत्युजंय कुमार एवं गुड्डी देवी का पुत्र हैं अभी भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एन सी ओ ई, छत्रपति शाम्भाजीनगर, महाराष्ट्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. शिवम के अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन, जिला तलवारबाजी संघ के मुख्य संरक्षक ई शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उपमहापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, प्रंजीत श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, शुभम कुमार, जीवेश सिंह, मृत्युजंय कुमार, अखिलेश कुमार, अप्पू कुमार, सुधीर कुमार,पंकज कुमार वर्मा, सदस्य कुमार सत्यम, अमित कुमार, , सज्जन यादव, श्वेतांजली एवं सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने बधाई दी है.
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे पूर्वी चम्पारण के शिवम
पूर्वी चम्पारण के उभरते तलवारबाज शिवम कुमार का अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। जिले में खुशी की लहर।

शिवम कुमार | Prabhat Khabar Network