धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 7 महिला किसान झुलसीं; 6 का रक्सौल में इलाज

नेपाल के पर्सा जिले में धान की रोपाई कर रही सात महिला किसान आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गईं. जिनमें से छह को बेहतर इलाज के लिए भारत के रक्सौल भेजा गया है.

Nepal Lightning Strike: नेपाल के पर्सा जिले में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सात महिला किसान घायल हो गईं. यह हादसा पकहामैनपुर गांवपालिका-1 के धोरे स्थित सिधौलिया जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के खेत में हुआ.

बारिश के बीच महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सभी महिलाएं झुलस गईं.

सभी घायल एक ही गांव की रहने वाली

घायलों की पहचान शांति देवी सहनी (55), राधिका देवी सहनी (55), रीता देवी सहनी (55), कुश्मी देवी सहनी (52), संध्या देवी (42), प्रमिला सहनी (35) और संगीता देवी (35) के रूप में हुई है. सभी पकहामैनपुर गांवपालिका-1 की निवासी हैं.

छह महिलाओं का रक्सौल में इलाज

नेपाल पुलिस के अनुसार, शांति देवी सहनी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है.

वहीं अन्य छह महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल के डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक महिला की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती कुश्मी देवी सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि अन्य पांच महिलाओं की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

नेपाल पुलिस ने बताया कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और घायलों का उपचार जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >