राजेपुर विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

राजेपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दीक्षांत समारोह के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान, प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 100 से अधिक प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में टेंट निर्माण, पाक कला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Motihari News: उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दीक्षांत समारोह के साथ हुआ. समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार, जयशंकर प्रसाद, मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार, आमिर अनवर सहित अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया.

Madhuban News: टेंट निर्माण और पाक कला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

शिविर के दौरान टेंट निर्माण, पाक कला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. टेंट निर्माण प्रतियोगिता में संगम की टीम प्रथम, आदित्य की टीम द्वितीय तथा देव झा की टीम तृतीय स्थान पर रही.

पाक कला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, रानीपट्टी की टीम ने हलवा, पूरी और सब्जी बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, राजेपुर की टीम बिरयानी के साथ दूसरे तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर की टीम सैंडविच के साथ तीसरे स्थान पर रही.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गुड़िया एवं उनकी टीम ने छठ पर्व पर आधारित प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. आर्य नंदनी की टीम को "अनेकता में एकता" विषय पर प्रस्तुति के लिए द्वितीय तथा विवेक की टीम को पिरामिड नृत्य के लिए तृतीय स्थान मिला.

पहली बार आयोजित हुआ द्वितीय सोपान प्रशिक्षण

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि राजेपुर में पहली बार भारत स्काउट एवं गाइड के द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. सफल प्रतिभागियों को अब तृतीय सोपान प्रशिक्षण के साथ राज्यपाल पुरस्कार के लिए भी तैयार किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक संजय कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार शर्मा, राधा देवी, दीप्ति सिंह, रूबी कुमारी, मधुरानी, गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी सिविल कोर्ट भर्ती के अंतिम दिन आवेदन के लिए जिला नियोजन कार्यालय में उमड़ी भीड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >