सिरहां के क्रीम चंद अपहरण व हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो बरामद

सिरहां के राजेश ऊर्फ क्रीम चंद के अपहरण व हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो को पुलिस मधुबन थाना क्षेत्र के कंशपकड़ी गांव से शनिवार की रात में बरामद कर लिया है.

मधुबन. सिरहां के राजेश ऊर्फ क्रीम चंद के अपहरण व हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो को पुलिस मधुबन थाना क्षेत्र के कंशपकड़ी गांव से शनिवार की रात में बरामद कर लिया है.पुलिस के अनुसार टीकम गांव के शंभू प्रसाद ने 26 अप्रैल को कांटी से पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहां गांव के अपने साढू राजेश ऊर्फ क्रीम चंद को अगवा किया था.उसी रात क्रीमचंद की निर्मम हत्या कर दी गयी थी.पूरी वारदात में शंभू प्रसाद ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था.उसे पुलिस ने पहचान करके बरामद किया है.बरामद गाड़ी के मालिक व उसके कागजात का सत्यापन पुलिस कर रही है.बताया जाता है कि शंभू प्रसाद ने वारदात को अंजाम देने के बाद उक्त गाड़ी को मधुबन के एक व्यक्ति से बेच दिया था.पुलिस कांड में घटना की साजिश में शामिल राजेश की पत्नी प्रियंका को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.जबकि मुख्य आरोपी शंभू प्रसाद व उसके साथ जिन लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है.उन सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >