धूप में भूखे लोगों के लिए बना सहारा, समर्पण संस्था के भंडारे में लगातार पहुंचते रहे लोग

भीषण गर्मी के बावजूद, रक्सौल की समर्पण संस्था ने शनिवार को कोइरिया टोला नहर चौक के पास एक विशाल मासिक भंडारे का आयोजन किया. सैकड़ों जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रमिकों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया.

Raxaul News: स्वयंसेवी संस्था समर्पण ने अपने स्थापना के ग्यारहवें माह में भी सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सैनिक रोड स्थित कोइरिया टोला नहर चौक के समीप वृहद मासिक भंडारे का आयोजन किया. भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में राहगीर, श्रमिक और जरूरतमंद लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे.

संस्था के अनुसार, भंडारा शुरू होने से समापन तक लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा.

सेवा कार्य की लोगों ने की सराहना

भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद संस्था के सेवा कार्य की सराहना की.

संस्था के सेवकों ने बताया कि मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से प्रत्येक माह निर्धारित शनिवार को इस सेवा अभियान का नियमित आयोजन किया जाता है.

कई समाजसेवियों ने निभाई अहम भूमिका

भंडारे को सफल बनाने में समाजसेवी एवं व्यवसायी बिनोद कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय कुमार महतो, राजू कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, पवन किशोर कुशवाहा, अमित कुमार चड्ढा, साइमन रेक्स, रमेश कुमार रौनियर, विजय कुमार चौरसिया और शंभु प्रसाद चौरसिया सहित संस्था के अनेक सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आगे भी जारी रहेगा सेवा अभियान

संस्था के सेवक विजय कुमार महतो ने कहा कि समर्पण संस्था केवल मासिक भंडारे तक सीमित नहीं है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था समाजहित, मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी.

कार्यक्रम की जानकारी संस्था के सेवक शंभु प्रसाद चौरसिया ने दी. संस्था के इस सेवा अभियान की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >