स्वास्थ्य कारणों से हटाए गए सदर व पिपराकोठी मनरेगा पीओ, डीआरडीए का आदेश जारी

पूर्वी चंपारण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) ने मनरेगा और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है. चिकित्सा अवकाश पर गए कार्यक्रम पदाधिकारी के स्थान पर अतिरिक्त प्रभार का आवंटन किया गया है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने मनरेगा और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है. मोतिहारी सदर के कार्यक्रम पदाधिकारी जीवन चंद्र के चिकित्सा अवकाश पर रहने के कारण दो प्रखंडों में अतिरिक्त प्रभार का आवंटन किया गया है.

28 जुलाई तक चिकित्सा अवकाश पर हैं कार्यक्रम पदाधिकारी

डीआरडीए के अनुसार, मोतिहारी सदर के कार्यक्रम पदाधिकारी जीवन चंद्र 14 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक चिकित्सा अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं का काम प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार के आदेश के अनुसार:

  • चिरैया के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुमित को मोतिहारी सदर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • संग्रामपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को पीपरा कोठी प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

मनरेगा और एसएनए स्पर्श योजनाओं पर रहेगा फोकस

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में एकल नोडल खाता प्रणाली (SNA SPARSH) के तहत प्राप्त आवंटन के व्यय की प्रक्रिया चल रही है. इसलिए प्रशासनिक कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए, इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है.

दोनों कार्यक्रम पदाधिकारियों को तत्काल अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और ग्राम संसाधन प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध और सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी के हजारों गरीब परिवारों को बड़ी राहत, जल्द बनेंगे 11 हजार से ज्यादा नए राशन कार्ड


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >