बदहाल सदर अस्पताल में अब बदलेगी व्यवस्था, जर्जर वायरिंग से शौचालय तक होगा सुधार

मोतिहारी सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. ओपीडी, एमसीएच भवनों के जीर्णोद्धार से लेकर पेयजल और बैठने की व्यवस्था तक में सुधार किया जाएगा.

Motihari News: मोतिहारी. सदर अस्पताल रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) की बैठक सोमवार को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अस्पताल के भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन और मरीजों की सुविधाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गयी. स्वास्थ्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गयी. इसमें ओपीडी और एमसीएच भवनों के जीर्णोद्धार, शौचालयों की मरम्मत, पुरानी वायरिंग बदलने और मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं.

ओपीडी और एमसीएच भवनों का होगा जीर्णोद्धार

बैठक में ओपीडी के पुराने भवन और एमसीएच भवन के शौचालय, कोरिडोर, एएनसी और एसएनसीयू के सिपेज वाले हिस्सों में रंग-रोगन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. भवनों की खराब स्थिति को देखते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा. इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया.

शॉर्ट-सर्किट से बचाव के लिए बदलेगी पुरानी वायरिंग

ओपीडी और आईपीडी के पुराने भवनों में लगी जर्जर वायरिंग को भी बदला जाएगा. पुरानी वायरिंग के कारण शॉर्ट-सर्किट की आशंका को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का फैसला लिया गया. इसके अलावा आकस्मिक भवन के बाथरूम और ओपीडी शौचालय का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा.

ओपीडी में आरओ और ठंडे पानी की होगी व्यवस्था

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर आरओ और ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी. अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं हो, इसके लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.

मरीजों के बैठने के लिए बेंच और टीवी लगेंगे

ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की सुविधा को भी बेहतर किया जाएगा. इसके लिए स्टील या सिमेंटेड बेंच लगाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है. साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए टीवी भी लगाया जाएगा. इससे ओपीडी में प्रतीक्षा करने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

शौचालय और नर्सिंग काउंटर में भी होगा सुधार

बैठक में शौचालय की सीट और टंकी की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया. इसके अलावा ओपीडी वाइटल, दवा वितरण डेस्क और आईसीयू में नये नर्सिंग काउंटर के निर्माण को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. बैठक में सीएस डॉ. दिलीप कुमार, सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसएन सत्यार्थी, अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दुबे समेत अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम के साथ बढ़ा फ्लू का खतरा, सर्दी-खांसी को न करें नजरअंदाज, जानें कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >