बंजरिया अंचल में बदला राजस्व कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र, जानिए किस कर्मचारी को मिला कौन सा हल्का

बंजरिया अंचल में राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन किया गया है. अब उनकी जिम्मेदारी केवल भूमि संबंधी कार्यों तक सीमित नहीं रहेगी. उन्हें आपदा प्रबंधन, अग्निकांड राहत और आरटीपीएस सेवाओं का भी निर्वहन करना होगा.

Banjaria Revenue Employees Halka Allocation: अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने नव पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बीच नए सिरे से हल्का आवंटित किया है. इस संबंध में अंचल कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

अब सिर्फ जमीन से जुड़े काम तक सीमित नहीं रहेगी जिम्मेदारी

सीओ की ओर से जारी आदेश में राजस्व कर्मचारियों को उनके आवंटित हल्के में भूमि से संबंधित कार्यों के साथ कई अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं.

उन्हें आपदा प्रबंधन, अग्निकांड से संबंधित राहत कार्य और आरटीपीएस सेवाओं के प्रभावी निष्पादन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

किस कर्मचारी को मिला कौन सा हल्का?

नए आदेश के अनुसार मनीष कुमार को सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिमी, जबकि निरंजन कुमार को अजगरी और सेगरा की जिम्मेदारी दी गई है.

संजीव कुमार को पचरुखा पूर्वी, पश्चिमी और मध्य तथा सुरजीत कुमार को फुलवार उत्तरी और फुलवार दक्षिणी हल्का आवंटित किया गया है.

वहीं विपिन बिहारी सिंह को बंजरिया और चैलाहां, जबकि आलोक कुमार को जनेरवा और रोहिनिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नई व्यवस्था से कामकाज बेहतर करने की तैयारी

कार्यक्षेत्र के पुनर्गठन का उद्देश्य अंचल स्तर पर राजस्व और जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन को अधिक व्यवस्थित बनाना है.

नई व्यवस्था के तहत संबंधित राजस्व कर्मचारी अपने-अपने हल्के में भूमि संबंधी मामलों के साथ आपदा, अग्निकांड राहत और आरटीपीएस से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >