Motihari: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रक्सौल के छात्रों का जलवा

सैनिक स्कूल में नामांकन को लेकर देश स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में रक्सौल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा है.

Motihari: रक्सौल. सैनिक स्कूल में नामांकन को लेकर देश स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में रक्सौल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा है. इस क्रम में रक्सौल नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा पोता राजवीर कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है. राजवीर को कुल 157 अंक प्राप्त हुए है. राजवीर के पिता विशाल कुमार व उसकी मां मीना देवी ने बेटे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर राजवीर देश सेवा में अपना योगदान देगा. दूसरी तरफ उसके दादा रामनरेश कुशवाहा व दादी राधा देवी ने भी पोते की सफलता पर खुशी जाहिर की है. इसकी सफलता पर श्रीनरेश कुशवाहा, मीरा देवी, सीम्मी, पिंकी, प्रिती कुमारी, कुशाल कुमार, दीपक कुशवाहा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है. राजवीर ने बताया कि दादा रामनरेश कुशवाहा की प्रेरणा और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मुझे यह सफलता मिली है. वहीं दूसरी तरफ पूर्व नगर सभापति मौजे निवासी काशिनाथ प्रसाद के पोता तथा वार्ड पार्षद दीपक कुमार गुप्ता के पुत्र आदित्य कुमार ने भी सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता हासिल की है. आदित्य को 130 अंक मिले है. आदित्य की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए दादा काशीनाथ प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ. जयनारायण प्रसाद, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, पुरूषोतम कुमार, हरिनारायण प्रसाद, ध्रुव प्रसाद सहित अन्य ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >