नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक पीते 14 युवक पकड़े गए, कई नाबालिग भी शामिल

पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. शहर के संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर स्मैक का सेवन कर रहे 14 युवकों को हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए युवकों में कई नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

स्मैक नशा गिरोह: पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती शहर रक्सौल में तेजी से पांव पसार रहे नशे के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर स्मैक का सेवन कर रहे 14 युवकों को हिरासत में लिया. अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से शहर के नशा कारोबारियों और नशेड़ियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.

गुप्त सूचना पर विभिन्न इलाकों में हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर के अलग-अलग सुनसान मोहल्लों में कुछ युवक एकत्रित होकर स्मैक का नशा कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर चिन्हित अड्डों पर एक साथ घेराबंदी की गई. इस दौरान मौके पर नशा करते हुए 14 युवकों को धर दबोचा गया.

पकड़े गए युवकों की सूची और क्षेत्र

हिरासत में लिए गए युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के अलावा पड़ोसी क्षेत्रों के लड़के भी शामिल हैं, जिनमें नाबालिग भी हैं:

  • रक्सौल शहर के विभिन्न वार्ड: जोकियारी निवासी राधेश्याम कुमार, छोटा डुमरिया टोला निवासी सुहैल आलम, अहिरवा टोला निवासी जितेन्द्र कुमार व समीर अली, नागा रोड निवासी भोला कुमार, त्रिलोकी नगर निवासी टुना कुमार एवं हरेराम कुमार.
  • कोइरिया टोला के युवक: रूपेश कुमार (15), अमृत कुमार (14), दीपु कुमार एवं ललन कुमार को पकड़ा गया.
  • अन्य थाना क्षेत्रों के निवासी: हरैया थाना क्षेत्र के पनटोका निवासी उदय पटेल तथा पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित बंकट मुसहरी निवासी कन्हैया कुमार (17) शामिल हैं.

मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी, अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने पकड़े गए सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 128 के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थापित करने के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने दो टूक चेतावनी दी कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: शिक्षक शमशाद हत्याकांड में SIT की छापेमारी तेज, बंजरिया से मोतिहारी तक पुलिस की नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >