Motihari: रक्सौल बॉर्डर पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा भारत में प्रवेश की कोशिश

रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Motihari News: रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एक चीनी नागरिक को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को सीमा पर तैनात इमिग्रेशन विभाग की टीम ने हिरासत में लिया.

बिना वैध दस्तावेज सीमा पर पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार आरोपी भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. जांच के दौरान वह भारत में प्रवेश के लिए जरूरी वैध वीजा और अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

इसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले की सूचना राज्य पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी गई.

इमिग्रेशन टीम ने की कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार चीनी नागरिक से पूछताछ की.

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चीन के शहडोंग निवासी यो सु जैंग के रूप में हुई है.

सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

मामले को लेकर हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी भारत में क्यों प्रवेश करना चाहता था और उसके संपर्क किन लोगों से थे. सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >