नेपाल बाढ़ त्रासदी: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने बड़ी पहल की है. संघ की ओर से राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 15 लाख 1 हजार 101 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है. राशि का चेक प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में जमा कराया गया. संघ ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित नागरिकों की मदद करना उसकी सामाजिक जिम्मेदारी है.
अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपील
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सरकारी निकायों, विभिन्न संघ-संस्थाओं और आम नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की है. संघ के अनुसार, सामूहिक प्रयास से आपदा प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचायी जा सकती है.
कई वर्षों से आपदा के समय कर रहा सहयोग
संघ ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा और संकट की स्थिति में प्रभावित समुदायों की मदद करता रहा है. बाढ़ जैसी आपदा के समय राहत कार्यों में सहयोग करना इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है. संघ ने भविष्य में भी मानवीय और सामाजिक कार्यों में लगातार सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी.
चेक हस्तांतरण कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
चेक हस्तांतरण कार्यक्रम में वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव राजपाल, महासचिव शिवजी प्रसाद साह और कोषाध्यक्ष अनोज रुंगटा मौजूद रहे.
इसके अलावा सचिव प्रेमचंद्र गोयल, सह-कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सह-सचिव अनुप अग्रवाल, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार कंठ, प्रशासकीय अधिकृत मनोज उपाध्याय और प्रणय कुमार सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए. संघ की इस पहल से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को मदद मिलने की उम्मीद है. साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों के भी आगे आने की अपील की गयी है.
यह भी पढे़ं:
सुभान मिस्री हत्याकांड: फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, एक्शन के दौरान दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर
