Motihari: परास्नातक वर्ग में मिस्टर फ्रेसर रवि शंकर और मिस फ्रेसर बनीं मुस्कान

स्नातक व परास्नातक के तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा नवोन्मेष–2025 (फ्रेशर पार्टी) का आयोजन बुद्ध परिसर स्थित बृहस्पति सभागार में हुआ.

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में स्नातक व परास्नातक के तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा नवोन्मेष–2025 (फ्रेशर पार्टी) का आयोजन बुद्ध परिसर स्थित बृहस्पति सभागार में हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण गीत के साथ मां सरस्वती व बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संतोष त्रिपाठी , भौतिकी विभाग, एमजीसीयू को मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने बैच, सॉल व मोमेंटो प्रदान करके उनका स्वागत किया. साथ ही निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. अवनीश कुमार व डॉ. बबलू पाल और विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा, डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमन, डॉ. सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव, अतिथि प्राध्यापक डॉ. आयुष आनंद व मयंक भारद्वाज को स्वागत बैच लगाकर सम्मानित किया गया. फ्रेशर्स पार्टी का संचालन श्रेया आर्मन (एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर), आर्या नितीश (बीएजेएमसी पांचवां सेमेस्टर) और आरुषि प्रशांत (बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर) ने किया. इस दौरान बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं स्वेता प्रिया, इशु प्रशर और सिमरन ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के अपराजिता और अंकित ने ऊर्जावान नृत्य से तालियां बटोरीं. बीएजेएमसी पांचवें सेमेस्टर की मुस्कान और मुस्कान कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया, जबकि एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की अमीषा वर्मा और मुस्कान सिंह ने अपनी कलात्मक अदाओं से दर्शकों का मन मोह लिया. समूह नृत्य में बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के अंकित, अपूर्वा और अभिमन्यु ने प्रस्तुति दी. वहीं, बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की अर्पिता और श्रेया ने भी अपनी प्रतिभा से मंच को जीवंत किया.एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं प्राची, मुस्कान सिंह, जुली और रजनींदनी ने भी समूह नृत्य कर समा बांध दिया. बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने धमाल ग्रुप के नाम से लेज़ी डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट कर दिया. कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर की घोषणा की गई. इस खिताब में बीएजेएमसी की अपराजिता और एमजेएमसी की मुस्कान सिंह को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि बीएजेएमसी के राजन कुमार यादव और एमजेएमसी के रवि शंकर कुमार मिश्रा मिस्टर फ्रेशर घोषित किए गए. अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ यह सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >