Motihari : शहर से लेकर गांव तक रही चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा व रामनवमी की धूम

देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

Motihari : मोतिहारी. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक रविवार को नवरात्रि के 9 वें दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गई. देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. सोमवार को दशमी है. मंदिरों व घरों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन रखे गए कलश की पूजा की गई. दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालिया का पाठ कर माता रानी को प्रसन्न किया गया. आरती-पूजन के साथ माता को भोग अर्पित किया गया. शहर के बलुआ, कचहरी, मीना बाजर, ज्ञानबाबू चौक, बेलही देवी,स्टेशन , अगरवा माई स्थान,बेलीसराय पोखर, पंचमंदिर,बेलही देवी स्थान, लालबेगिया आदि मंदिर व पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रही. मंदिरों में पूजा-अर्चना करा रहे आचार्य अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि मां सिद्धिदात्री की भक्तिभाव से पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मां अपने भक्तों पर स्नेह लुटाती हैं. पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक शक्तियों दूर होती हैं, और कार्यों की विघ्न-बाधा भी खत्म होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >