पैक्स अध्यक्ष चुनाव: रघुनाथपुर में 58.3% बंपर वोटिंग, 1321 मतदाताओं ने डाले वोट

रघुनाथपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न. कुल 58.3 प्रतिशत वोट पड़े, मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

पैक्स अध्यक्ष चुनाव: कल्याणपुर प्रखंड की रधुनाथपुर पंचायत में मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुल 2,262 मतदाताओं में से 1,321 ने वोट डाले. इस तरह पंचायत में 58.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में पूरे दिन उत्साह बना रहा. मतदाताओं ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही.

सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखी गयीं मतपेटियां

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित स्थान पर रखा गया. इसके साथ ही मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गयीं. निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी को मेगा गिफ्ट: बनेगा नया मेडिकल कॉलेज और तारामंडल, जानें क्षेत्र को क्या-क्या मिलेंगे फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >