बंजरिया. नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सिसवा पूर्वी पंचायत सरकार भवन परिसर में महिला कर्मचारियों को सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता मुखिया तान्या प्रवीण ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षु बीडीओ शरमीन रेयाज, बीपीआरओ तुलसी कुमारी व मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर महिला स्वच्छता कर्मी, महिला मनरेगा वन पोशाक, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं को मुखिया के द्वारा मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कुल 70 कर्मी शामिल थे. वहीं पंचायत के कर्मियों व आमजनो ने मुखिया तान्या प्रवीण को चार व 5 मार्च को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने आने पर अंग वस्त्र ओढ़ा व माला पहना कर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रशिक्षु बीडीओ, बीपीआरओ तुसली कुमारी ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल सहित हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है, ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें. आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं. हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं. मुखिया तान्या प्रवीण ने कहा कि इस खास दिवस को मनाकर महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी है, जहां महिलाएं खुद को समाज से जुड़ा हुआ महसूस कर सकें, सशक्त महसूस कर सकें और उन्हें बराबरी का हक मिले. मौके पर प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन, फैजूर रहमान मुन्ना, प्रशिक्षु महिला दारोगा नीलम कुमारी, शिवानी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
