सरकारी राशि के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार

मलाही पुलिस ने सिरनी बाजार स्थित डाकघर से सरकारी राशि गबन के आरोपी डाकपाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने सिरनी बाजार स्थित डाकघर से सरकारी राशि गबन के आरोपी डाकपाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी डाकपाल गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मननपुर गांव का अमित कुमार है, जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सिरनी बाजार स्थित डाकघर से लगभग दो लाख बत्तीस हजार सरकारी राशि का गबन हो गया था, जिसमे मोतिहारी डाक निरीक्षक के जांच में राशि के गबन होने का खुलासा हुआ था, जिसको लेकर डाक निरीक्षक कमलेश प्रसाद साह ने डाकपाल अमित कुमार के खिलाफ सरकारी राशि के गबन का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने बाद से ही डाकपाल फरार थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव के पास से आरोपी डाकपाल को गिरफ्तार कर लिया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >