Motihari: पुलिस की साइबर टीम निखिल व साजिद की तलाश में दिल्ली रवाना, संभावित ठिकानों पर छापा

अंतरराज्जीय साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश निखिल व साजिद की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली गयी.

मोतिहारी . अंतरराज्जीय साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश निखिल व साजिद की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली गयी. दोनों का लोकेशन मिलने के बाद साइबर थाना के दारोगा मुमताज आलम ने दिल्ली पहुंच स्थानीय पुलिस के सहयोग से उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. बताया जाता है कि निखिल व साजिद ने एक सप्ताह पहले फिर से दिल्ली के कोर्ट में ट्रांजिट बेल के अर्जी दी है, जिसके बाद कोर्ट ने आईओ को फिर से तलब किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों दिल्ली में है, तभी लगातार कोर्ट में अर्जी दे रहे है. बताते चले कि 16 जुन को शहर के अलग-अलग जगहों से साइबर गिरोह के पांच बदमाश पकड़े गये थे. उनकी गिरफ्तारी से साइबर क्राइम करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडफोड़ हुआ था. उनके पास से 30 लाख कैश, नोट गिनने वाला मशीन, हथियार सहित अन्य समान भी बरामद हुआ था. इस गिरोह के नौ बदमाश अबतक पकड़े जा चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >