पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बंजरिया में किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment: बंजरिया के ई-किसान भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का लाइव प्रसारण दिखाया गया. सम्मान निधि जारी होने पर किसानों ने खुशी जताई और कृषि विभाग ने आधुनिक व जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया. जानिए खबर विस्तार से…

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment: बंजरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों किसानों और कृषि विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाते ही किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित होने पर किसान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

किसानों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता

Ai generated image

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ा सहारा है. यह सहायता राशि खेती की लागत कम करने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़ें:मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

आधुनिक खेती अपनाने की अपील

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे सम्मान निधि की राशि का उपयोग उन्नत बीज, उर्वरक और आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद में करें, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके. उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया.

किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं

कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर कृषि समन्वयक कामेश्वर सिंह, नंद किशोर सिंह, अजीत पांडेय, किसान सलाहकार अभय तिवारी, विध्या निवास, अविनाश कुमार, जितेंद्र सिंह, शशिकांत तथा किसान विनोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >