Motihari: मतदाता जागरूकता को लेकर निकली पिंक रैली

जिला स्तर पर गठित स्वीप कोषांग के सौजन्य से जिला आईसीडीएस कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता पिंक रैली निकाली गई.

Motihari: मोतिहारी. जिला स्तर पर गठित स्वीप कोषांग के सौजन्य से जिला आईसीडीएस कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता पिंक रैली निकाली गई. इस रैली में सदर प्रखंड की बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिका शामिल हुईं. रैली को समाहरणालय मुख्य भवन के समक्ष नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार एवं सहायक समाहर्ता प्रिया रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे.महिलाओं ने “लोकतंत्र का पर्व मनाना है, 11 नवंबर को मतदान करने जरूर जाना है. पहले मतदान फिर जलपान” जैसे नारों के साथ पूरे शहर में मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाया. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को मतदान के दिन जिले के सभी मतदाता अन्य कार्यों से पहले मतदान कर इस लोकतांत्रिक महापर्व को सफल बनाएं.वहीं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला हमेशा मतदान प्रतिशत में अग्रणी रहा है. इस बार प्रशासन ने 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है और इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.प्रमुख संदेश:

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAMANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >