Motihari: अपनी समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिले लोग

शहर के वार्ड नंबर 18 प्रोफेसर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय में पहुंच कर कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात की.

Motihari: रक्सौल. शहर के वार्ड नंबर 18 प्रोफेसर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यालय में पहुंच कर कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात की. स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में गए स्थानीय लोगों के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया. इस दौरान बताया गया कि वार्ड नंबर 18 के प्रोफेसर कॉलोनी में नगर परिषद के द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है. बारिश से पहले का नाला का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी, लेकिन लोगों की चिंता इस बात को लेकर थी कि इस इलाके में कुछ लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है. ऐसे में मापी कराकर नाला निर्माण की योजना को सहीं तरीके से पूरा कराने का आग्रह कार्यपालक पदाधिकारी से किया गया. जिसपर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने लोगों की बातों को सुनते हुए, उसपर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करने की बात कहीं. उन्होंने लोगों यह भरोसा दिलाया कि नाला निर्माण में यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण है तो उसको हटाया जायेगा और निर्माण मानक के अनुरूप किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >