पताही

पताही सीएचसी में ऑक्सीजन न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई। एसडीओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर कई खामियां पाईं और डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही।

पताही सीएचसी में इलाज कराने आये बैजू को सीएचसी अस्पताल में नही मिल पाया था ऑक्सीजन स्पोट . एसडीओ के जांच में सीएचसी में नही मिला ऑक्सीजन , करवाई को एसडीओ डीएम को भेजेगी रिपोर्ट पताही . प्रखंड के सीएचसी में रविवार को इलाज को हार्ड अटैक के बाद इलाज को पहुंचे बैजू राउत को ऑक्सीजन स्पोट नही मिल पाया था . साथ ही बैजू का स्थिति खराब देख चिकित्सक जब जेई वार्ड में ले गए तो वहां ताला लगा था था , ताला खुलने में 10 से 20 मिनट लगा जिन्हें ऑक्सीजन स्पोट नही मिल पाया था . उक्त मामला पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ सीएचसी का जांच करने पहुँची तो जांच में पाया गया . एसडीओ ने रविवार को सीएचसी में इलाज के दौरान मृतक बैजू राउत के परिजनों से जानकारी लिया . परिजनों ने एसडीओ को बताया कि जब उन्हें अस्पताल इलाज के लिये लाया गया तो मुख्य प्रवेश द्वार बंद था . आवाज लगाने के बाद गेट खुला चिकित्सक उमेश प्रसाद ने जांच के बाद मरीज को जेई वार्ड में भेजा जो बंद था . चाबी आने में समय लग गया बाद में खुला जहां ऑक्सीजन नही था. समय से ऑक्सीजन नही मिलने से उनका मौत हो गया . एसडीओ मंगला कुमारी सीएचसी का जांच किया गया है . जांच में सीएचसी प्रभारी एवं मैनेजर अनुपस्थित मिले, ऑक्सीजन की बेवस्था नही था . ऑपरेशन थ्रियेटर में गंदगी मिली , एक्सरे मशीन , लैब मशीन खराब था . साथ ही कई कमियां मिला . एसडीओ ने बताया कि सीएचसी का जांच किया गया है . सीएचसी में ऑक्सीजन नही मिला है . साथ ही कई कमियां मिला है . जांच रिपोर्ट डीएम साहब को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >