Motihari News: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) गुफरान आलम को प्रभारी बीईओ के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह प्रखंड के बीसीओ शंकर कुमार को नया प्रभारी बीईओ बनाया गया है.
इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है.
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को गुफरान आलम की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
इन शिकायतों के आधार पर डीईओ ने पहले उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था.
विधायक ने भी की थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार, चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने भी प्रभारी बीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की थी.
इसके बाद मामले की समीक्षा करते हुए डीईओ ने प्रशासनिक कार्रवाई की.
शंकर कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
डीईओ के आदेश के बाद बीसीओ शंकर कुमार को पताही प्रखंड का नया प्रभारी बीईओ बनाया गया है.
शिक्षा विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. हालांकि, डीईओ की ओर से इस कार्रवाई के विस्तृत कारणों को लेकर अलग से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
