Motihari : भाजपा के स्थापना दिवस पर लहराया पार्टी झंडा

भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को चंद्रहिया स्थित पार्टी कार्यालय में सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Motihari : मोतिहारी. भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को चंद्रहिया स्थित पार्टी कार्यालय में सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद जिलाध्यक्ष पवन राज ने पार्टी का ध्वजारोहण कर मिठाइयां बांटी. स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराया. उसकी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ पोस्ट किया. पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सांसद ने कहा कि बीजेपी के गठन के बाद साल 1984 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था, उस समय पार्टी को लेकर दो सीटे ही मिली थी. उसके बाद राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ, आंदोलन का ऐसा असर हुआ कि 1989 के चुनाव में 80 से अधिक सीटे भाजपा को मिली. 1996 के चुनाव में पार्टी ने रिकॉर्ड बनाया और 161 सीटे जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन उभरी. केंद्र में बनी, लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण सरकार लम्बे समय तक नहीं चल पायी. 1999 में पार्टी फिर सत्ता में आई और 2004 तक सत्ता में रहकर कार्यकाल पूरा किया. कहा कि बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार और भारतीय राजनीति में बीजेपी की तरफ से किये गये परिवर्तन के कारण पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा तेजी से जारी है. शीघ्र ही हम अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >