मोतिहारी: स्वतंत्रता दिवस पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण, महादलित टोलों में बुजुर्ग करेंगे झंडोत्तोलन

मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. इस राष्ट्रीय पर्व पर जिले के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा. साथ ही, महादलित टोलों में सबसे बुजुर्ग लोगों के हाथों झंडोत्तोलन होगा, जिससे जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी.

मोतिहारी न्यूज: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रीय पर्व के मौके पर जिले के प्रमुख महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर गरिमापूर्ण तरीके से माल्यार्पण कराया जाएगा. डीएम सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर अलग-अलग स्थलों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. महादलित टोलों में झंडोत्तोलन और साफ-सफाई को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

प्रतिमा स्थलों पर अधिकारियों की रहेगी जिम्मेदारी

जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण कार्यक्रम को समयबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को नामित किया है. एलएनडी कॉलेज हॉस्पिटल रोड स्थित श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर सहायक योजना पदाधिकारी, छतौनी चौक गोलंबर स्थित राजेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान और छतौनी मठिया में अमृत मिडिल स्कूल के सामने लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर सहायक जिला लेखा पदाधिकारी माल्यार्पण कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे.

लुम्बिनी भवन में इन्हें मिली जिम्मेदारी

वहीं राजाबाजार स्थित विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, ज्ञानबाबू चौक स्थित सत्याग्रह पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और रेलवे प्लेटफॉर्म-2 स्थित गांधी प्रतिमा पर ईख पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है.

मोतिहारी के शौर्य स्तंभ पर असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और लुम्बिनी भवन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन को माल्यार्पण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी महादलित टोलों में वहां के सबसे बुजुर्ग महादलित महिला या पुरुष के हाथों झंडोत्तोलन कराया जाएगा. झंडोत्तोलन के दौरान संबंधित टोले में एक सरकारी अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी.

झंडोत्तोलन के बाद अधिकारी ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे. इसमें सात निश्चय, जल-जीवन-हरियाली और मनरेगा समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं. इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है.

प्रतिमा स्थलों की होगी विशेष सफाई

स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को देखते हुए नगर आयुक्त, नगर निगम मोतिहारी को सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और नगर निगम को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा है, ताकि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी स्तर पर अव्यवस्था न हो.

यह भी पढे़ं: Bihar School: सरकारी स्कूलों में गूंजेंगे लोकगीत, दिखेगा अभिनय का हुनर; जानें पूरी डिटेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >