सीएम पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, मोतिहारी में फेसबुक यूजर पर केस दर्ज

मोतिहारी में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. साइबर थाने ने एक फेसबुक यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. देखें पूरी रिपोर्ट.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Cyber Case:  मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अभद्र सामग्री फैलाने के आरोप में एक फेसबुक यूजर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि फेसबुक आईडी ‘मोहित कुमार’ से सीएम के संबंध में बेहद अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल किया गया.

अशोभनीय भाषा से गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास

साइबर थाना में दर्ज आवेदन के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो की जब जांच की गई तो पाया गया कि पोस्ट में अत्यंत अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री से सूबे के सीएम की गरिमा को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर प्रयास किया गया. इसके साथ ही ऐसी पोस्ट से समाज में वैमनस्य, नफरत और अशांति फैलने की गंभीर आशंका उत्पन्न हुई है.

तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर डीएसपी के निर्देश पर साइबर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की विशेष टीम संबंधित फेसबुक प्रोफाइल, पोस्ट के कमेंट्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है. आरोपी की सटीक पहचान, लोकेशन और इस विवादित पोस्ट के मूल स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण (साइबर सर्विलांस) शुरू कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को कड़ी चेतावनी

साइबर डीएसपी प्रतेश कुमार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया की निगरानी लगातार की जा रही है. किसी भी व्यक्ति, संवैधानिक पद या सरकारी संस्था के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अभद्र सामग्री पोस्ट या साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सावन की तैयारियां तेज, 30 जुलाई से शुरू होगा पवित्र महीना, इस बार पड़ेंगे चार सोमवारी व्रत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >