एमएस कॉलेज में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत पीएम मोदी का लाइव संबोधन

एमएस कॉलेज की एनएसएस और एनसीसी इकाइयों ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन किया. छात्रों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और नशामुक्ति का संकल्प लिया, जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण करना है.

Motihari News: एमएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.

छात्रों ने देखा पीएम मोदी का लाइव संबोधन

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ अवसर पर दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया. प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वयं जागरूक बनने और समाज में नशामुक्ति का सकारात्मक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया.

एनएसएस स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने लिया संकल्प

प्रधानमंत्री के संदेश के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक रिशु प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई.

युवा शक्ति को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं. यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे तो वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे. स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं.

प्राचार्य समेत शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.एन. हक, एनसीसी ऑफिसर डॉ. नरेंद्र सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सहित एनएसएस स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में दम दिखाने को तैयार मोतिहारी के खिलाड़ी, खेल भवन में चल रहा विशेष अभ्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >