मधुबन: हरिनारायणपुर में एक वर्ष पूर्व ब्याही महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, ससुराल वाले फरार

मधुबन के हरिनारायणपुर गांव में एक वर्ष पूर्व ब्याही गई महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Madhuban Murder Case: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन स्थित गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव में एक वर्ष पूर्व विवाहिता बनी महिला की हत्या कर शव गायब कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच और शव की तलाश में जुट गई है.

शादी के एक साल बाद वारदात, ससुराल पक्ष फरार

घटना से जुड़ी मुख्य बातें:

  • मृतका की पहचान हरिनारायणपुर गांव निवासी विकास कुमार सहनी की पत्नी मीरा कुमारी के रूप में हुई है.
  • मीरा स्नातक की छात्रा थी, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व पीपरा थाना क्षेत्र के तजवा कोइरीगांवा गांव से हुई थी.
  • घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

मायके वालों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है:

  • पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
  • आरोपियों की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
  • मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी: एसएनएस कॉलेज में इंटर कॉलेज साइंस फेस्ट-2026 आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का दिया संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >