माइक्रो फाइनेंस से 10.95 लाख लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

, मुजफ्फरपुर पुलिस का 50 हजार का है इनामी

मधुबन. तेतरिया रोड स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 4 मार्च 2021 को 10.95 लाख लूटकांड में फरार एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के महरौली गांव का राजा सिंह बताया जा रहा है. पुलिस गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ कर रही है. जो मुजफ्फरपुर में 50 हजार का इनामी अपराधी है. जिसके निशानदेही पर घटना को अंजाम देने वाले अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. 4 मार्च 2021 को बैंक खुलते ही बदमाशों ने लूट की घटना को दिया था .मामले में बैंक मैनेजर कमलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए देल्हो गांव से घटना में शामिल एक बदमाश सचिन कुमार सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था. तत्कालीन पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने 7 मार्च को घटना का उद्भेदन कर लिया था.इस दौरान लूट की बड़ी वारदात में शामिल मास्टरमाइंड राजा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी.पुलिस रिकार्ड के अनुसार राजा पर मुजफ्फरपुर, शिवहर व पूर्वी चम्पारण जिले में लूट के मामले में काफी समय से तलाश चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >