मोतिहारी में इन वार्डों में लगेगा सहयोग शिविर, मौके पर सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

मोतिहारी में मंगलवार से वार्डवार सहयोग शिविरों का आयोजन शुरू हो रहा है. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की स्थानीय समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचाना है. पहला शिविर 15 सितंबर को वार्ड 32 में आयोजित किया जाएगा.

Motihari News: मोतिहारी. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के माध्यम से आम लोगों की स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के साथ विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. नगर निगम प्रशासन ने शिविर को लेकर तैयारी पूरी कर ली है और वार्डवार रोस्टर भी जारी कर दिया है. नगर आयुक्त आशीष कुमार ने सोमवार को आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर कर शिविर आयोजन को हरी झंडी दे दी.

15 सितंबर को वार्ड 32 में लगेगा पहला शिविर

जारी रोस्टर के अनुसार पहला सहयोग शिविर 15 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा. पहले दिन वार्ड संख्या 32 के नागरिकों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मथुराहां, मोतिहारी में शिविर लगाया जाएगा. नगर निगम की ओर से लोगों से समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं और आवश्यक मामलों को शिविर में रखने की अपील की गयी है.

स्वच्छता पदाधिकारी करेंगे शिविर की अध्यक्षता

वार्ड 32 में आयोजित होने वाले विशेष शिविर की अध्यक्षता स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी करेंगे. उनके साथ तकनीकी सहयोग के लिए कनीय अभियंता नीतेश कुमार और सहायक वास्तुविद सितांशु कुमार भी मौके पर मौजूद रहेंगे. अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.

आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी

शिविर में आने वाले नागरिकों की सुविधा और आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए नगर निगम के कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. भवेश कुमार, अवधेश कुमार ठाकुर, प्रफुल्ल चन्द्र और कर संग्राहक रोहन कुमार को नागरिकों से संबंधित कार्यों में सहयोग की जिम्मेदारी दी गयी है.

डिजिटल एंट्री और ऑनलाइन कार्य भी होंगे मौके पर

शिविर के दौरान डिजिटल एंट्री और ऑनलाइन कार्यों को तत्काल पूरा करने की व्यवस्था भी की गयी है. इसके लिए कार्यपालक सहायक अनुपम कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि रंजन और कंप्यूटर ऑपरेटर दिपेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे आवेदन और संबंधित जानकारी को डिजिटल माध्यम से दर्ज करने में सुविधा होगी.

स्थानीय समस्याओं के समाधान पर नगर निगम का जोर

सहयोग शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करना है. साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा. नगर निगम प्रशासन ने वार्ड 32 के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के परसौनी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, कार की डिक्की से 236 बोतल नेपाली शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >