केंद्रीय कारा में गूंजा योग का संदेश, बंदियों ने नियमित योग का लिया संकल्प

Motihari Yoga Day in Jail: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय कारा, मोतिहारी में विशेष योग शिविर आयोजित किया गया. बंदियों और काराकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. जानिए खबर विस्तार से...

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Yoga Day in Jail: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्रीय कारा, मोतिहारी में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र तथा गायत्री शक्तिपीठ के प्रशिक्षकों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

बंदियों और काराकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

योग शिविर में पुरुष एवं महिला बंदियों के साथ-साथ कारा पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी.

योग से मिला मानसिक शांति और आत्मविश्वास का संदेश

योगाभ्यास के बाद कई बंदियों ने कहा कि नियमित योग करने से उन्हें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ है. उन्होंने भविष्य में भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

काराधीक्षक ने योग को बताया स्वस्थ जीवन की कुंजी

इस अवसर पर काराधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है तथा तनावमुक्त जीवन के लिए बेहद आवश्यक है.

स्वस्थ भारत निर्माण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया. शिविर में उपाधीक्षक संतोष कुमार पाठक, सहायक अधीक्षक, कारा लिपिक सहित अन्य काराकर्मी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >