मोतिहारी: सदर सीओ संध्या कुमारी मातृत्व अवकाश पर, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

मोतिहारी सदर सीओ संध्या कुमारी को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश दिया गया है. पीपराकोठी सीओ सुनील कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी सदर अंचलाधिकारी संध्या कुमारी को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश स्वीकृत किया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के आदेश पर जिला स्थापना शाखा ने अधिसूचना जारी की है.

18 मई से 13 नवंबर तक अवकाश

जारी आदेश के अनुसार सदर सीओ संध्या कुमारी ने 11 मई 2026 को पत्र देकर 18 मई 2026 से 13 नवंबर 2026 तक मातृत्व अवकाश की मांग की थी.

जिला प्रशासन ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए अवकाश स्वीकृत कर दिया है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है.

पीपराकोठी सीओ को अतिरिक्त जिम्मेदारी

सदर अंचल कार्यालय के कार्य प्रभावित नहीं हों, इसके लिए पीपराकोठी के अंचलाधिकारी सुनील कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

उन्हें अपने नियमित कार्यों के साथ सदर अंचल कार्यालय के प्रशासनिक और राजस्व कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.

वित्तीय शक्तियां भी सौंपी गईं

जारी आदेश में बिहार कोषागार नियमावली 2011 के नियम-84 के तहत नवप्रभार कार्यालय की वित्तीय शक्तियां भी सुनील कुमार को प्रदान की गई हैं.

जिला प्रशासन ने आदेश की प्रति संबंधित अंचलाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी और कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी है.

डीएम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >