मोतिहारी स्टेशन पर लगी आग की मॉक ड्रिल, दमकल कर्मियों ने बताया कैसे बचाएं जान

मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान, अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया, साथ ही यात्रियों को आपातकालीन उपायों के बारे में जागरूक किया.

Motihari News: मोतिहारी. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गयी. अभ्यास के दौरान दमकल कर्मियों ने स्टेशन परिसर और ट्रेन में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी यात्रियों को दी. यात्रियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेने के तरीके बताए गए.

स्टेशन पर अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन किया. यात्रियों को बताया गया कि आपात स्थिति में किस तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

अभ्यास का उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.

ट्रेन में आग लगने पर घबराने के बजाय बरतें सावधानी

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल आसपास के लोगों को सूचित करना चाहिए और उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए.

जिला अग्निशमन पदाधिकारी मो. आरिफुज्जमा ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी.

अलग-अलग क्षेत्रों में जारी है जागरूकता अभियान

सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अंबिका कुमारी ने बताया कि अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सही कदम उठाने के बारे में जानकारी दी जा रही है.

मॉक ड्रिल में ये रहे शामिल

मॉक ड्रिल में दैनिक प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया. इनमें पिंटू राय, अजय कुमार, सूरज कुमार, सुन्दर कुमार, रौशन कुमार, अमोद कुमार उरांव और गोविन्द प्रसाद सहित अन्य कर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: नाले की नींव पर ग्रामीणों ने क्यों उठाए सवाल? विरोध के बाद पीसीसी कराने का मिला आश्वासन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >