मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. आलम चौक के पास 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी में इस्तेमाल हो रही दो मोटरसाइकिलें भी ज़ब्त की गई हैं.

Motihari liquor seizure: मोतिहारी जिले के सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आलम चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 171 लीटर नेपाली सोफिया शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बाइक से शराब की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलम चौक के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से भारी मात्रा में नेपाली सोफिया शराब बरामद हुई.

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं तस्कर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पताही थाना के पदुमकेर निवासी नरेश जायसवाल, ढाका थाना के झाबुआ राम गांव निवासी अरविंद कुमार और घोड़ासहान थाना के भीलवाड़ा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से एक ग्लैमर और एक सुपर स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >