Motihari News: मोतिहारी में पुलिस की बड़ीकार्रवाई:बंजरिया में वाहन चेकिंग के दौरान वसूला 1 लाख का जुर्माना

Motihari News: मोतिहारी के बंजरिया में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. सिंघिया गुमटी के पास हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है.पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को बंजरिया पुलिस ने सिंघिया गुमटी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंघिया गुमटी पर मोर्चा संभाला. अभियान के दौरान आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की गई. विशेष रूप से उन चालकों को निशाना बनाया गया जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या बिना बीमा के वाहन चला रहे थे. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों के बीच हड़कंप मच गया.

नियमों की अनदेखी पर कटे रिकॉर्ड तोड़ चालान

पुलिस टीम ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान काटा. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध पर नियंत्रण पाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त चेकिंग जारी रहेगी ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए.

नागरिकों से सहयोग की अपील

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया. बंजरिया पुलिस ने अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज जैसे लाइसेंस, बीमा और आरसी साथ रखें. साथ ही, दुपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >