Motihari News: पीएम मोदी की अपील का असर, मोतिहारी समाहरणालय के कर्मी अब साइकिल और पैदल आएंगे दफ्तर

Motihari News:मोतिहारी समाहरणालय के जनगणना कोषांग के कर्मियों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनोखी शपथ ली है. देशहित में अब सभी अधिकारी और कर्मी निजी गाड़ियां छोड़ साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन या पैदल दफ्तर आएंगे.पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित जनगणना कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों ने देशहित में एक सराहनीय पहल की है. देश की वर्तमान स्थिति और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में स्थित कोषांग में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

साइकिल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और पैदल चलेंगे कर्मी

जनगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि जब तक देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ जाती, तब तक सभी कर्मी निजी ईंधन वाहनों का प्रयोग बंद करेंगे. इसके विकल्प के रूप में सभी ने इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल अथवा पैदल आवागमन को प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया.

संसाधनों की बचत स्वदेशी को बढ़ावा देना समय की मांग

नोडल पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए ईंधन व संसाधनों की बचत और स्वदेशी को बढ़ावा देना समय की मांग है. उन्होंने अपील की कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयासों से ही देश की अर्थव्यवस्था को नई और मजबूत दिशा दी जा सकती है.

पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर कदम

इस अवसर पर प्रधान सहायक गोपाल जी मिश्रा, कमलेश कुमार, अमरेश कुमार, रमेश यादव, आदित्य कुमार, शादाब आलम, अश्वनी कुमार, अभिनीत कुमार और दीपक कुमार समेत अन्य कर्मियों ने देश की उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली. समाहरणालय के कर्मियों द्वारा लिया गया यह अनोखा संकल्प न केवल अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी एक बेहद सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >