Motihari News: अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, खनन विभाग ने ठोका 8.27 लाख का भारी जुर्माना

Motihari News:मोतिहारी के कोटवा में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा को जब्त किया है. वैध कागजात नहीं मिलने पर हाइवा मालिक पर 8.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जांच अभियान के दौरान टीम ने एक बालू लदे हाइवा को जब्त किया है. बिना वैध कागजात के खनिज संपदा की ढुलाई करने के आरोप में विभाग ने हाइवा मालिक पर 8 लाख 27 हजार 78 रुपये का भारी भरकम आर्थिक दंड लगाया है.

दीपऊमोड़ के पास चेकिंग में पकड़ा गया वाहन

जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम कोटवा क्षेत्र के दीपऊमोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बालू लदे एक हाइवा को संदेह के आधार पर रोक कर जांच की गई, जिस पर उजला बालू लदा हुआ था. जब टीम ने चालक से बालू के परिवहन से संबंधित चालान और अन्य वैध कागजात मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, कार्रवाई रहेगी जारी

दस्तावेज नहीं मिलने और अवैध परिवहन की पुष्टि होने के बाद खनन विभाग की टीम ने तत्काल हाइवा को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के खनिज संपदा का परिवहन खनन नियमों का घोर उल्लंघन है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध बालू सिंडिकेट और कारोबारियों में हड़कंपमच गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >