Motihari News: अब 24 घंटे में वापस मिलेगा जब्त वाहन, थाने के चक्करों से मुक्ति

Motihari News: बिहार में अब पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. पुलिस मुख्यालय के नए निर्देशानुसार 24 घंटे में वाहन वापस करना होगा. लापरवाही पर हेल्पलाइन नंबर 9031829356 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.जानिए खबर विस्तार से…

Motihari News: बिहार में अब सड़क हादसे या पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए वाहन मालिकों को थानों की खाक नहीं छाननी पड़ेगी. पुलिस मुख्यालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसके तहत अब जब्त वाहनों को उनके वैध मालिकों को 24 घंटे के भीतर सौंपना अनिवार्य कर दिया गया है.

मुख्यालय की सीधी निगरानी

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आम जनता को होने वाली मानसिक और आर्थिक परेशानी से बचाना है. यदि कोई थाना वाहन छोड़ने में देरी करता है या मालिक को अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो अब उसकी खैर नहीं. पीड़ित व्यक्ति सीधे पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग सेल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी: यहाँ करें शिकायत

वाहन मालिकों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9031829356 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर टालमटोल करने वाले पुलिस अधिकारियों की शिकायत की जा सकती है. पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस कदम से न केवल थानों में कबाड़ बन रहे वाहनों की संख्या कम होगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी. इस आदेश के बाद पूरे राज्य के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी जिलों को इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >