मोतिहारी: व्यापारिक संगठनों की बड़ी बैठक, समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

Motihari News: मोतिहारी के व्यापारियों ने शहर की समस्याओं और अतिक्रमण के मुद्दे पर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है. व्यवसायिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी शहर के व्यापारियों ने एक बड़ी बैठक कर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम देने का निर्णय लिया है. शहर के व्यापार को सुचारू रूप से चलाने में आ रही अड़चनों और अवैध ठेला-खोमचा अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर सभी व्यवसायिक संगठन गंभीर हैं.

व्यापारियों ने मिलकर तय किया कदम

शहर के विभिन्न व्यवसायिक संघों की बैठक में यह तय हुआ कि जिला प्रशासन को पत्र भेजकर उनकी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया जाएगा. यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता, तो शहर के सभी व्यापारिक संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

बैठक की अध्यक्षता और प्रमुख सदस्य

बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा ने की. इसमें महासचिव आलोक कुमार, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह, सुधीर अग्रवाल, अनुपम जायसवाल, राजीव विजडम, संजय जायसवाल, विनय देवकुलियार, सुधांशु रंजन सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद थे.

संगठनों की व्यापक सहभागिता

बलुआ व्यवसायी संघ, पेट्रोलियम एसोसिएशन, हिंदी बाजार, सिटीजन फोरम, स्वर्णकार संघ, प्लाईवुड एसोसिएशन और जानपुल व्यावसायिक संघ के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया. सभी ने मिलकर व्यापार की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >