Motihari: कलश यात्रा विवाद का भड़काऊ वीडियो डालना पड़ा भारी, यूट्यूबर समेत तीन पर FIR

Motihari News: मोतिहारी के भंडार गांव में कलश यात्रा विवाद का भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पचपकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव में सोमवार को कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर पुलिस सख्त हो गई है. सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, उन्माद फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

यूट्यूबर और संगठन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को भंडार गांव में हुए विवाद का एक वीडियो यूट्यूबर ने अपने फेसबुक आईडी से अपलोड किया था. इसमें विवाद को काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था, जिससे तनाव बढ़ने की आशंका थी. इसके विरुद्ध साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, 6 मई को बजरंग दल के सदस्य सचिन कुमार (जमुनिया निवासी) के खिलफ ढाका थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया आईडी से विवादित वीडियो साझा किया था.

धमकी देने के मामले में तीसरी प्राथमिकी

विवाद को लेकर तीसरी प्राथमिकी ढाका थाने में दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के ढाका अध्यक्ष को इंस्टाग्राम के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. पुलिस ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की चेतावनी

पुलिस का कहना है कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर पुलिस की साइबर टीम लगातार पैनी नजर रख रही है. फिलहाल पुलिस इन सभी मामलों में अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

मोतिहारी के पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >