सदर अस्पताल मोतिहारी: 8 मई का ड्यूटी रोस्टर जारी, जानें आज इमरजेंसी और ओपीडी में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Motihari News: सदर अस्पताल मोतिहारी का 8 मई (शुक्रवार) का ओपीडी, इमरजेंसी और आइसीयू ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. इलाज के लिए जाने वाले मरीज घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की लिस्ट और शिफ्ट टाइमिंग यहां जरूर चेक कर लें…

Motihari News: मोतिहारी और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 8 मई (शुक्रवार) का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अगर आप भी आज सदर अस्पताल में दिखाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आइसीयू, इमरजेंसी और ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टरों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको भटकना न पड़े.

आइसीयू (ICU) और इमरजेंसी ड्यूटी शेड्यूल

गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए आइसीयू और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है:

आइसीयू (ICU): सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अजीता कुमारी चौरसिया, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ नागमणि सिंह और रात 8 बजे से अगली सुबह 8 बजे तक डॉ राजीव कुमार तैनात रहेंगे.

इमरजेंसी: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मधु भारती, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अतर हुसैन मरीजों का इलाज करेंगे.

ओपीडी (OPD) और विशेष विभागों के डॉक्टर

सामान्य बीमारियों और विशेष जांच के लिए ओपीडी और अन्य विभागों में निम्नलिखित विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे:

ओपीडी: शुक्रवार को डॉ नागमणि सिंह और डॉ मुकेश कुमार कुशवाहा ओपीडी में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे.
इएनटी (ENT): कान, नाक और गले की समस्याओं के लिए डॉ त्रिपती कुमारी (एलोपैथ) और डॉ अजीता कुमारी चौरसिया मौजूद रहेंगी.
आंख डिपाटमेंट (Eye): नेत्र संबंधी किसी भी तरह की जांच और इलाज के लिए मरीज डॉ नवीन कुमार से परामर्श ले सकते हैं.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर आएं और रजिस्ट्रेशन काउंटर से अपनी पर्ची कटवा लें. डॉक्टरों की निर्धारित शिफ्ट के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें ताकि आपको इलाज के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >