Motihari News: नवविवाहिता के शरीर से जेवर ले उड़े चोर, घर में रखा मीट-दूध भी चट कर गए

Motihari news:पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कृष्णानगर पंचायत के लाही गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी की और सो रही नवविवाहिता के शरीर से आभूषण उतार कर फरार हो गए. वारदात की खास बात यह रही […]

Motihari news:पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कृष्णानगर पंचायत के लाही गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी की और सो रही नवविवाहिता के शरीर से आभूषण उतार कर फरार हो गए. वारदात की खास बात यह रही कि चोरी के बाद चोरों ने इत्मीनान से घर में रखा मीट खाया और दूध भी पीया.

शादी के तीन दिन बाद ही वारदात

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र राम के पुत्र करण राम की शादी बीते 8 मई को हुई थी. 9 मई को विदाई के बाद दुल्हन नेहा कुमारी पहली बार अपने ससुराल आई थी. सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. इसी बीच देर रात चोरों ने टीन के घर में नीचे से सेंध लगाई और अंदर दाखिल हो गए.

सुरंग बना कर घुसे थे चोर

आभूषण और दुपट्टा ले गए, लहंगा छोड़ दिया

चोरों ने सो रही दुल्हन के गले से मंगलसूत्र, ढोलना, पायल और नाक के जेवर बड़ी चालाकी से उतार लिए. इसके बाद उन्होंने किचन में रखा मीट और दूध चट किया. चोर घर से अटैची भी ले गए, लेकिन उसमें से केवल दुपट्टा निकाला और महंगा लहंगा बाहर ही छोड़ दिया. सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तब जाकर इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा हुआ.

प्रशासनिक जांच और उठते सवाल

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग हैरान हैं कि शरीर से जेवर उतारते समय किसी को भनक तक नहीं लगी. स्थानीय सरपंच धनंजय यादव के मुताबिक, करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा.

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >