मोतिहारी: मसाला मिलों पर प्रशासन का शिकंजा, चलेगा सीलिंग अभियान

Motihari News: मोतिहारी के मीना बाजार स्थित मसाला मिलों पर शनिवार को सीलिंग अभियान चलाया जाएगा. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर दो दंडाधिकारी और 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जानिए खबर विस्तार से...

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी शहर के मीना बाजार स्थित मसाला मिलों पर शनिवार को प्रशासन बड़ा सीलिंग अभियान चलाएगा. सदर अनुमंडल प्रशासन ने अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और 100 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर होगी कार्रवाई

प्रशासनिक आदेश के अनुसार सदर अंचल अधिकारी सुनील कुमार की अनुशंसा और एक परिवाद के निष्पादन के बाद बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के निर्देश पर मसाला मिलों को सील करने का निर्णय लिया गया है. संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं. अब प्रशासन अंतिम कार्रवाई करेगा.

दो दंडाधिकारी और 100 पुलिस बल रहेंगे तैनात

सीलिंग अभियान के लिए प्रभारी अंचल अधिकारी सुनील कुमार एवं राजस्व अधिकारी नवनीत प्रकाश को दंडाधिकारी बनाया गया है. नगर थाना से दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ 50 पुरुष और 50 महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस केंद्र को भी पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए गए निर्देश

एसडीएम ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ अभियान संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक और निरोधात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है. नगर थानाध्यक्ष को पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कार्रवाई को लेकर कारोबारियों में बढ़ी हलचल

मीना बाजार की मसाला मिलों पर प्रस्तावित सीलिंग कार्रवाई को लेकर कारोबारियों में हलचल तेज हो गई है. प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बाद बाजार में इस अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >