Motihari: ढाका में तीन लोग जिंदा जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Motihari News: पूर्वी चंपारण के ढाका में भीषण आग ने मचाई तबाही. बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में होलसेल दुकान में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत. लाखों की संपत्ति जलकर राख, दमकल विभाग ने घंटों बाद पाया आग पर काबू. पढे़ं पूरी खबर…

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार की देर रात मौत का तांडव देखने को मिला. यहां एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने तीन जिंदगियों को लील लिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों और दुकान के एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई.

नींद में ही काल बन गई आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत आग की लपटों में घिर गई. स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की विकरालता के आगे सब बेबस नजर आए. घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई.

लाखों की संपत्ति खाक

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना और जनरल सामान जलकर राख हो चुका था. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >