चकिया में मठ की 96 डिसमिल जमीन कराई गई कब्जामुक्त, प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई

चकिया के बनझुला गांव में प्रशासन ने राम जानकी मठ की 96 डिसमिल जमीन को कब्जामुक्त कराया, लेकिन बाद में बटाईदार पर हमला होने से वह घायल हो गया. जानिए खबर विस्तार से..

मोतिहारी के चकिया से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

Motihari News: चकिया थाना क्षेत्र के बनझुला गांव में प्रशासन की मौजूदगी में राम जानकी मठ की 96 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. यह कार्रवाई अनुमंडल प्रशासन के आदेश पर अंचलाधिकारी गोपाल कुमार, मजिस्ट्रेट एवं स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में की गई. जमीन को कब्जामुक्त कर मठ के महंत नवीन गिरी को सौंप दिया गया.

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बटाईदार पर हमला

कार्रवाई के बाद महंत नवीन गिरी द्वारा नए बटाईदार से खेत की बुआई कराई जा रही थी. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और बटाईदार के साथ मारपीट करने लगे. इस हमले में बटाईदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

20 वर्षों से चल रहा था जमीन विवाद

महंत नवीन गिरी ने बताया कि यह 96 डिसमिल जमीन पिछले करीब 20 वर्षों से कुछ लोगों द्वारा बटाई पर जोती जा रही थी. शुरुआती वर्षों में वे मठ को निर्धारित उपज देते थे, लेकिन बाद में उपज देना बंद कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई थी.

प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया और स्थिति पर नजर बनाए रखी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया, हालांकि पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी दीक्षांत परेड: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भव्य समारोह, डीआईजी और एसपी ने ली परेड की सलामी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >